
भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जोरों शोरों से तयारी कर रही है। अब कांग्रेस की नजर बुंदेलखंड के यादव वोटरों पर है। जिसके चलते पूर्व केंद्रीय मंत्री अध्यक्ष अरुण यादव 2 जून से बुंदेलखंड क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस दौरान वे कांग्रेसजनों, आम नागरिकों और मीडिया से संवाद करेंगे। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस की विजय पताका लहराने और उनके अनुभवों का चुनावी लाभ उठाने के लिए उन्हें बुंदेलखंड क्षेत्र की कमान सौंपी है। जिसकी शुरुआत 02 जून को सागर से होंगी।
बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन ने चुनावी रणनीति तयारी कर ली है। सागर जिले में पहुंच रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार और जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने आयोजन के संबंध में अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपेक्षा व्यक्त की है।