MP में कांग्रेस CM का चेहरा तय! पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज सिंह को बताया नौटंकीबाज

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। जिसके चलते पहले प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। इसी बीच पूर्व cm दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने PCC चीफ कमलनाथ का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। साथ ही सीहोर जिले के रेहटी पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मंडलम सेक्टर की बैठक लेकर सभी को जीत का मंत्र दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे पर पूर्व सीएम कमलनाथ का ही नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सिंह को नौटंकीबाज बताया है।

बता दें कि इसके पहले कमलनाथ को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में सज्जन सिंह वर्मा और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह अपना समर्थन कर चुके है। अब देखना यह है कि आगामी चुनाव में कांग्रेस किस चेहरे पर अपना दाव लगाएगी। हालांकि प्रदेश में मौजूदा राजनीती के चलते फ़िलहाल सरकार किस की बनेगी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन लोगों का मनना हे कि इस बार मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो सकता हैं।

Exit mobile version