पूर्व आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ ईओडब्ल्यु में शिकायत

भोपाल : मप्र के वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन ने आज अपने वकील के साथ आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में पहुंचकर मप्र के रिटायर आईएएस राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 67 पेज की शिकायत में श्री जुलानिया एवं उनके परिवार पर गंभीर भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोप लगाये गये हैं।

रवीन्द्र जैन ने अपनी शिकायत में श्री जुलानिया पर ठेकेदार से 99.50 लाख रुपए अपने एकाउंट में लेने के प्रमाण दिए हैं। इसके अलावा उनकी बेटी और पत्नि पर भी अनियमितताओं के अनेक गंभीर आरोप लगाये हैं। शिकायत संलग्न है।

रवीन्द्र जैन के अधिवक्ता श्री यावर खान का कहना है कि यदि ईओडब्ल्यु ने शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

​​​​​

लेखक : रवींद्र जैन

Exit mobile version