खोजें

रद्द हुआ CM शिवराज का जबलपुर दौरा: अब वन मंत्री की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर दौरा रद्द हो गया है। वह आज बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जाने वाले थे, लेकिन उनका ये दौरा अचानक रद्द हो गया है। अब वन मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में बलिदान दिवस कार्यक्रम होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, जबलपुर में रानी दुर्गावती के समाधि स्थल नरई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस कार्यक्रम रखा गया हैं। सीएम शिवराज सिंह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री का दौरा निरस्त कर दिया गया है।

Exit mobile version