खोजें

CM शिवराज ने कमलनाथ को बताया बड़ा उद्योगपति: PCC चीफ ने किया पलटवार

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे राजनेताओं में बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में CM शिवराज ने पीसीसी चीफ कमलनाथ को बड़ा उद्योगपति बताते हुए कहा कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर, दौलत-संपत्ति इसलिए वो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, ये बात कांग्रेस के लोग खुद कह रहे है। मेरे पास जनता का प्यार है। इस पर कलमनाथ ने पलटवार किया है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपना नेता तय करती है तो वो करती रहे। लोकतंत्र में यह मापदंड लीडर का नहीं हो सकता।

पूर्व सीएम ने किया पलटवार
मुख्यमंत्री शिवराज के बयान पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम शिवराज का बिना झूठ बोले खाना हजम नहीं होता है। मेरा कोई उद्योग नहीं, मैं किसी कंपनी का मालिक नहीं हूं। मुख्यमंत्री बताएं कौन सा उद्योग मेरा है। कुछ नहीं मिला तो मुझे उद्योगपति बता दिया। शिवराज जी जवाब दें कि मैं किस कंपनी का मालिक हूं।

Exit mobile version