खोजें

सीएम शिवराज, कमलनाथ ने भारतीय टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर दी बधाई

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारत की शानदार जीत से सभी देशवासियों में खुशी की लहर हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर देर रात पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। वहीं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने वनडे विश्व कप में भारत की न्यूजीलैंड से जीत और भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर सीएम हाउस में पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इसके साथ ही सीएम ने भारतीय टीम को क्रिकेट विश्वकप जीतने की शुभकामनाएं दी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स (X) पर लिखा- भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में पहुंचने की बहुत बहुत बधाई।आपको बता दें कि बुधवार को खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफइनल की विजेता टीम और भारत के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खिताबी जंग होगी।

Exit mobile version