खोजें

केंद्र ने जताया कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा, सौंपी ये बड़ी ज़िम्मेदारी

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को केंद्र ने बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। कैलाश विजयवर्गीय के अलावा असम के कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल और असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मल्लाह बरुआह पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी विधानसभा उप चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त कर रही है। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने इन तीनों नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाया है।
Exit mobile version