विधानसभा चुनाव में अब प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 40 लाख रुपए: जानिए पूरी बात

भोपाल। मध्यप्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया। जिसके चलते विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खर्च की सीमा बढ़ा दी गई है। अब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 28 लाख की जगह 40 लाख तक खर्च कर सकेंगे। आयोग ने चार्टर्ड विमानों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए है।

दरअसल, साल 2023 में देश के पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने है। इसके पहले एक प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख कर दी गई है। यानी इस बार विधानसभा प्रत्याशी 12 लाख रुपये ज्यादा खर्च कर सकेंगे। माना जा रहा है कि अकेले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार ढाई हजार करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होंगे।

Exit mobile version