खोजें

कई ट्रेनें कैंसिल,बस संचालकों की मनमानी, यात्रियों से वसूल रहे 2 से ढाई गुना तक ज्यादा किराया

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : रक्षाबंधन पर ट्रेनों के कैंसिल होने के लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसका फायदा उठाते हुए बस संचालक भोपाल से पुणे, अहमदाबाद, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आवागमन करने वाली इंटरस्टेट बसों में 2 से ढाई गुना तक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुणे, मुंबई, अहमदाबाद सहित दूसरे राज्यों से भोपाल आने वाली बसों में यात्रियों से 3500 से 4000 रुपए तक किराया वसूला जा रहा है। जबकि आम दिनों में इन स्थानों से किराया दो से ढाई हजार के बीच रहता है।

परिवहन विशेषज्ञ व मप्र सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी श्याम सुंदर शर्मा का कहना है कि त्योहारों के समय बसों में यात्रियों से तीन गुना और उससे अधिक किराया कई सालों से लिया जा रहा है।

वहीं, इस मामले में एडीशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद सक्सेना का कहना है कि जिस यात्री से भी ज्यादा किराया लिया गया है, वह टिकट की डिटेल्स के साथ शिकायत कर सकता है। दोषी बस संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। यात्री mptransport.org और हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत कर सकते हैं।

Exit mobile version