.jpeg)
भोपाल: सिटी बस में घूमना हुआ फिर महंगा, BCLL ने की किराए में इतने फ़ीसदी की बढ़ोतरी
भोपाल:- मध्य प्रदेश में लगातार जनता के ऊपर महंगाई की मार पड़ती जा रही है पहले पेट्रोल-डीजल से दवाइयां फिर बिजली और अब सिटी बसों में सफर करना भी महंगा हुआ है. बीसीएलएल ने सिटी बस के किराए में 15 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की है.
अब सिटी में बस में सफर करने वालों को हर रूट पर 1 से 2 रूपए ज्यादा देने होंगे.इससे पहले पांच रूट पर सुपर सेवर प्लान भी महंगा हुआ था.
लगातार देखा जा रहा है कि महंगाई कमर तोड़ रही है. पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से महंगाई ने तेजी पकड़ ली है. इससे पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई थी लेकिन परिणाम आने के तुरंत बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया. हाल ही में विपक्षी दलों ने सड़क पर मोटरसाइकिल और गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ अभियान जारी है