खोजें

बूथ सशक्तिकरण अभियान : BJP ने कहा नेता सतर्क है, Congress बोली, हम भाजपा से ज़्यादा मज़बूत

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ सवा साल का समय ही शेष रह गया है। लेकिन सियासी गहमागहमी अभी से बढ़ने लगी है। बीजेपी कांग्रेस दोनों ही दल भली-भांति इस बात को समझते हैं कि चुनावों में बड़ी सफलता हासिल करनी है तो सबसे छोटी इकाई बूथ पर मजबूत करना होगा।

बूथ सशक्तिकरण अभियान पर कांग्रेस का कहना है की बूथ पर कांग्रेस, भाजपा से कहीं ज्यादा मजबूत है। बीते चुनाव में जनता ने साबित कर दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ है। बड़ी संख्या में निकाय और पंचायत चुनावों में हमें सफलता मिली है। बूथ से ही किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती तय होती है, और हम विधानसभा चुनाव जीतकर पार्टी सत्ता में वापसी करेगी।

वहीं, दूसरी तरफ भाजपा ने भी बूथ मजबूत करने पर खासा फोकस करना शुरू कर दिया है।भाजपा का कहना है कि जिन बूथ पर पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा और हार का सामना करना पड़ा उन्हें लेकर नेता सतर्क हैं। अब इन बूथों पर पार्टी का प्रदेश नेतृत्व बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाएगा ताकि विधानसभा चुनाव में नुकसान से बचा जा सके।

जबकि, भाजपा महासचिव भगवानदास सबनानी ने कहा कि जो कमियां रह गई हैं उन्हें ठीक करेंगे। आने वाले समय में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाकर सभी बूथ को मजबूत किया जाएगा। जहां कमियां हैं उन्हें ठीक करेंगे. जहां अच्छा है उसे और बेहतर करेंगे।

Exit mobile version