भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी, कांग्रेस को दिखने लगी है अपनी हार : VD Sharma

भोपाल : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जारी मतदान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। वीडी शर्मा ने कहा की जनता का उत्साह और भावनाएं बता रहा है कि जनता विकास के लिए वोट कर रही है। विकास और भाजपा एक दूसरे के पर्याय हैं। भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी।

वही, महानगरों में वोटिंग कम होने को लेकर वीडी शर्मा ने कहा की जबलपुर में बारिश होने की जानकारी मिली है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने छातों की व्यवस्था की है। भाजपा का तंत्र हर बूथ पर है। जनता से अपील है कि कैसे भी पोलिंग बूथ तक पहुंचकर मतदान करे, कितनी भी बरसात हो लेकिन जनता वोट के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके अलावा कांग्रेस के भाजपा कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी करने के आरोप पर उन्होंने कहा की कांग्रेस को अपनी हार दिखने लगी है इसलिए हार का ठीकरा कभी ईवीएम पर कभी शासन, पुलिस प्रशासन पर फोड़ते हैं। कांग्रेस का कैरेक्टर रहा है गुंडिज्म के आधार पर वोट डलवाना। कांग्रेस का कैरेक्टर रहा है कि अनाधिकृत तरीकों से वोट कैसे लिया जाता है इसलिए उनको वैसा ही दिखाई देता है। भाजपा सुचिता की राजनीति करती है।

बता दे कि वीडी शर्मा ने वार्ड 25 के मतदान केंद्र क्रमांक 675 पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी से वोट डालने की की अपील।

Exit mobile version