BJP MLA रामेश्वर शर्मा ने IAS नियाज़ खान को घेरा, कहा मुस्लिमो के लिए कीड़ा मकोड़े जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें

भोपाल : हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए है।

दरसअल, उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए नियाज़ खान के ट्वीट पर जमकर पलटवार किया है। जो उन्होंने “द कश्मीरी फाइल्स” को लेकर किए है।

रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा की – चलिए 30 साल बाद ही सही पर आपने माना तो की कश्मीरी पंडितो-हिंदुओं के साथ अनन्य, अत्याचार, बर्बरता हुई। 30 साल बाद आपने माना तो इस्लामिक कट्टरवाद, जिहाद के लिए कैसे हिंदुओं को मिट्टी में मिलाने की सोच का उदाहरण 19 जनवरी 1990 को पेश किया गया।

उन्होंने लिखा की – यदि इस इस्लामिक कट्टरवाद को नही रोका गया तो भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश के लिए कितना घातक होगा। इस पर रिसर्च कर नॉवेल कोई IAS (आप जैसे)द्वारा लिखा जाएगा तो निश्चित रूप से यह देश को आगाह करने के लिए #TheKasmirFiles से ज़्यादा कारग़र सिद्ध होगा।

रामेश्वर शर्मा यही नहीं रुके उन्होंने लिखा की – भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहते हुए सिर्फ़ एक वर्ग के प्रति आपकी चिंता व्यक्त करना कहीं न कहीं संघ लोक सेवा आयोग के आचरण नियमो के विपरीत है फिर भी आपको किसी वर्ग का रहनुमा बनने का शौक़ है तो #IAS की नौकरी छोड़ कर मैदान में आइए।

मैं मध्यप्रदेश सरकार से भी आग्रह करता हूँ की इनके कथन पर स्पष्टीकरण लिया जाए और पूछा जाए की देश में ऐसा कौन सा प्रांत है जहाँ मुसलमानो को मारा जा रहा है।

शर्मा ने लिखा की – वैसे तो देश में कही दंगे नही हो रहे न हो पाएँगे पर पूर्व में हुए भिवंडी, भागलपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बंगाल, केरल में हिंदू मुस्लिम दंगो में भी हिंदूओ की मौत का आँकड़ा मुस्लिमो की मौत से ज़्यादा निकलेगा।

एक बात और नियाज़ खान जी। मुस्लिमो के लिए कीड़ा मकोड़े जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें क्योंकि भारत में सच्चे देशभक्त APJ अब्दुल कलाम साहब, अशफ़ाक़ुल्लाह ख़ाँ, जैसे भी हुए है।

Exit mobile version