भोपाल : कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला बोले, प्रदेश में जितने नेता उतनी ही कांग्रेस है

भोपाल : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला हैं। दरअसल बुधवार को विजयवर्गीय निगम बंटवारे के विरोध में राजभवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस का घेराव किया। विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अलग-अलग नेताओं की अलग-अलग कांग्रेस हैं। यहां जितने नेता हैं उतनी ही कांग्रेस हैं। ये खेल कांग्रेस में चलता है और यही संस्कार कांग्रेस के हैं। 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां सिंधिया, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जी की कांग्रेस अलग हैं। उन्होंने कहा कि कब, कौन, किसपर चोट करता है, ये समझ में नहीं आता। सिंधिया हारे तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक हो गए थे। दिग्विजय सिंह हारे तो सिंधिया और कमलनाथ एक हो गए थे। यहां जिनते नेता है उतनी कांग्रेस हैं। 

इसके अलावा विजयवर्गीय ने किसानों की आत्महत्या को लेकर कमलनाथ सरकार का घेराव किया। हालही में रायसेन में किसान ने क़र्ज़ से परेशान होकर खुदकुशी की हैं। जिस पर विजयवर्गीय ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'किसान की मौत के लिए सरकार और मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। किसानों का क़र्ज़ अब तक माफ़ नहीं हुआ हैं। सरकार किसानों का क़र्ज़ माफ़ करने में असफल रहीं हैं। यहीं कारण है कि किसानों में आत्महत्या का दौर जारी हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ किसानों में आक्रोश हैं। 

Exit mobile version