ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में फिर हुआ बड़ा घोटाला: पोस्ट ऑफिस के सहायक डाकपाल ने किया 65 लाख का घोटाला

जबलपुर। मध्यप्रदेश में आये दिन घोटाले के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर जबलपुर शहर के पोस्ट ऑफिस में लाखों के घोटाला का मामला सामने आया है। जिसमें खुद पोस्ट ऑफिस के सहायक डाकपाल ने 65 लाख का घोटाला कर डाला। पुरे मामले में CBI ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि गोहलपुर के मोतीनाला उप डाकघर के सहायक डाकपाल बलवान सिंह भलावी ने यह घपला किया है। 181 खाताधारकों की जमा रकम हड़पने का आरोप है। खाताधारकों से बचत खातों में रकम जमा करने के लिए ली राशि और पासबुक में एंट्री भी की लेकिन खातों में रकम जमा नहीं कराई। खाताधारकों के खातों से अलग-अलग तारीखों में फर्जी निकास पत्र के जरिए रकम निकाल ली। सितंबर 2020 से अप्रैल 2022 के बीच में गबन किया गया है। 181 खाताधारकों के खातों से 1000 से लेकर 2 लाख 86 हजार तक निकाले गए। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रवर डाक अधीक्षक ने सीबीआई से शिकायत की। डाक विभाग ने आरोपी बलवान सिंह भलावी को मई 2022 में ही निलंबित कर दिया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button