बड़ी खबर: अब दो हिस्सों में बाटी जाएगी नगर निगम, प्रस्ताव हुआ मंज़ूर 

भोपाल : राज्य सरकार ने फैसला किया है कि भोपाल नगर निगम को दो हिस्सों में बांटा जाए। जिसके तहत इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई हैं। बता दे कि इन नगर निगम के दो हिस्सों में कोलार और भोपाल नगर निगम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कोलार नगर निगम में 31 वार्ड होंगे और इसकी जनसंख्या करीब सात लाख होगी। वहीं पुराने भोपाल में 54 वार्ड होंगे और 12 लाख जनसंख्या होगी।

जानिए किस नगर निगम में होंगे कौन से इलाक

कोलार: कोलार, भेल, इंद्रपुरी, होशंगाबाद रोड, करोंद सहित अन्य इलाके।

पुराना भोपाल : बैरागढ़, एमपी नगर, शाहपुरा, ओल्ड सिटी, बड़े तालाब के किनारे का पूरा इलाका, टीटी नगर, नेहरू नगर आदि

बता दे कि मप्र नगर निगम कानून के मुताबिक यह प्रस्ताव कैबिनेट से पास नहीं होगा। हालांकि इस प्रस्ताव पर भी राज्यपाल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हैं। दरअसल दावेआपत्ति के बाद सरकार का प्रस्ताव राज्यपाल की मंजूरी के लिए जाएगा। राज्यपाल चाहें तो इसे नामंजूर कर सकते हैं। चुकी यह राज्यपाल का विशेषाधिकार होता हैं। 

गौरतलब है कि राज्यपाल को महापौर के चुनावों पर भी फैसला लेना हैं। ऐसे में इस मामले पर भी राज्यपाल की भूमिका काफी अहम मानी जा रही हैं। 

Exit mobile version