ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP कांग्रेस संगठन में हो सकते हैं बड़े बदलाव

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान
  • कहा- नाटक-नौटंकी से बाज नहीं आएगी
  • PCC में हुई बैठक
  • निष्क्रिय पदाधिकारियों की संगठन से हो सकती है छुट्‌टी

भोपाल। चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनैतिक पार्टियां एक्शन मोड में नजर आने लगी हैं। 2023 विधानसभा में काबिज होने के लिए सभी पार्टियां ताबड़तोड़ बैठक करने में लगी हुई हैं। जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने संगठन में बदलाव को लेकर कहा कि समय समय पर संगठन में बदलाव होते हैं और इसे लेकर सबसे चर्चा की जाएगी। सभी जिलों में डीआरओ गए थे और रिपोर्ट तैयार हो गई है, उसके आधार पर विचार किया जाएगा। भोपाल में हो रही बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस का आंकलन भी किया जा रहा है।

BJP पर बोला हमला
PCC चीफ कमलनाथ ने बीजेपी की विकास यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कभी नाटक नौटंकी से बाज नहीं आएगी। ये फ्रॉड यात्रा है। लोगों को गुमराह करने की यात्रा है। बीजेपी को यात्रा कर 18 साल का हिसाब देना चाहिए। बीजेपी बिना प्रशासन के कोई काम नहीं कर सकती। प्रशासन ही बसों में भरकर भीड़ जुटाता है। उन्होने भरोसा जताया कि मध्य प्रदेश के मतदाता अपना भविष्य सुरक्षित रखेंगे।

संगठनों को दिया निर्देश
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस के विभिन्न संगठनों को लेकर कहा कि भोपाल में भीड़ जमा करने से कोई फायदा नहीं है। सभी अपने क्षेत्रों में रहें। यहां जिलों में पदाधिकारियों के कामकाज पर भी समीक्षा हो रही है। संभावना है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर भी किया जा सकता है। हाल ही में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 23 पदाधिकारियों को बर्खास्त किया गया है। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से ये आदेश जारी किया है। इसी के साथ चेतावनी भी दी गई थी कि जो लोग अपने काम में लापरवाही बरतेंगे या निष्क्रिय रहेंगे, भविष्य में उनपर भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

http://fb.watch/i8FebhsIfy/?mibextid=RUbZ1f

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button