
भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने आज एक बड़ी बैठक आयोजित की है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष-जिला प्रभारी को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।
कहा जा रहा है कि मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। वहीं, माना जा रहा है कि संगठन (organisation) में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इसी साल संगठन के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर रूपरेखा भी तैयार की जा सकती है।
इसके अलावा इस बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान सहित कार्यकर्ताओं को लेकर चर्चा की जा सकती है। बता दें कि इससे पहले कमलनाथ द्वारा जिलाध्यक्ष से पूरे प्रदेश में घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसके लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ जिला अध्यक्षों से फीडबैक भी लेंगे।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने एक नए रूप में आ रही है। वहीं, संगठन में बदलाव के साथ कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करते हुए आगे के नगर निकाय चुनाव सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगे।