भोपाली मतलब "होमोसेक्सुअल", ये क्या बोल गए डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, फिर छिड़ी एक नई बहस

भोपाल : इस समय देश सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बेन हुए “द कश्मीर फाइल्स” के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक और बयान देकर नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल, विवेक रंजन अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भोपालियों को होमोसेक्सुअल कहा है।

एक चर्चा के दौरान विवेक अग्निहोत्री कह रहे है कि मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं, लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। क्योंकि भोपाली का एक अलग कोनोटेशन है। किसी भोपाली से पूछिए। ये भोपाली हैं, उसका मतलब होता है कि ये होमोसेक्सुअल हैं। नवाबी शौक वाला व्यक्ति है।

बता दे कि आज विवेक रंजन अग्निहोत्री और अभिनेता अक्षय कुमार भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में 25 मार्च को शाम 6 बजे से तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ करेगें। माना जा रहा है कि उनके इस बयान के बाद आज उनके दौरे पर भोपाल के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

 

Exit mobile version