भोपाल : बढ़ती महंगाई-बेरोजगारी को लेकर युवा कांग्रेस आज करेगी CM House का घेराव, कई दिग्गज लेंगे हिस्सा

भोपाल : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में आज “युवा शंखनाद” दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आदिवासियों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कांग्रेसी एक बार सड़को पर उतरेंगे। विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेसी व्यापमं चौराहे से सीएम हाउस की ओर बढ़ेंगे।

इस “युवा शंखनाद” में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वी बी सहित अन्य कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

इससे पहले खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने सभी युवाओं से अपील की है की इसमें बड़े पैमाने पर शामिल हो, और इस आंदोलन को सफल बनाए। कमलनाथ ने कहा की कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर मध्यप्रदेश को बचाने की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं। जबकि, दिग्विजय सिंह ने कहा की इसमें सभी को सहयोग देना है, अधिक से अधिक संख्या में युवा शामिल हों। संघर्ष ही जीवन है। हमें इस देश में, प्रदेश में बढ़ती अव्यवस्था को लेकर जनआंदोलन करना है।

Exit mobile version