खोजें

भोपाल : 9 थानों के TI के प्रभार बदले, जानें किस को कहां की मिली ज़िम्मेदारी, आदेश जारी

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इसी बीच राजधानी भोपाल के 9 थानों के थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर के अनुमोदित आदेश पर हेडक्वार्टर DCP ने आदेश जारी किए है।

जारी आदेश के अनुसार सौरभ पांडेय को शाहजहांनाबाद, जहीर खान को गौतमनगर थाने, भान सिंह प्रजापति को कटारा हिल्स, चतुर्भुज राठौर को ऐशबाग, विजय सिसौदिया को कोहेफिजा, उमेश यादव श्यामला हिल्स, कटारा हिल्स थाने के प्रभारी रुपेश दुबे को निशातपुरा थाना, अनिल बाजपेयी को कमलानगर और मनीष राज सिंह भदौरिया हबीबगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है।

नगरीय निकाय चुनाव के बीच ये बड़ा फेरबदल है। कहा जा रहा है कि कई टीआई सालों से एक ही थाने में पदस्थ होने की वजह से उनका स्थांतरण किया गया है।

Exit mobile version