
भोपाल : हालही में राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच द्वारा जामा मस्जिद में पुरातत्व सर्वेक्षण कराने की मांग की गई थी। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा था कि भोपाल की आठवीं शासिका कुदसिया बेगम ने अपनी आत्मकथा हयात-ए-कुदेशिया में इस बात का उल्लेख किया है।
कुदेशिया बेगम ने इस बात का उल्लेख किया है कि मस्जिद से पहले यहां विशालकाय शिव मंदिर था और इसे तोड़कर मस्जिद का निर्माण करवाया गया था। जिस कारण से इसका सर्वेक्षण होना आवश्यक है।
इसके लिए उन्होंने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसमें उन्होंने जमा मस्जिद में मंदिर होने का दावा पेश करते हुए पुरातत्व विभाग के सर्वेक्षण की मांग की थी।
वहीं, अब इस मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है कि जामा मस्जिद का भी सर्वे किया जायेगा। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने इस पर मुहर लगाई है।
गौरतलब है कि इस समय देशभर में कई मस्जिदों में मंदिर होने के दावे किए जा रहे हैं। इसके साथ यह मामलें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच रहा है। जहां इनकी सुनवाई की जा रहीं है।
-
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव का रिज़ल्ट,आज दोपहर 2 बजे होगी नए अध्यक्ष की घोषणा -
देश के प्रधानमंत्री ने भारत के करोड़ों आम जनमानस की गाढ़ी कमाई अपने मित्र अडानी को सौंप दी है-CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल -
MP में ठंड का कहर जारी, कई जिलों मेंबारिश की संभावना -
डेंगू के डंक से राजधानीवासी बेहाल, भोपाल में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 810 के पार -
जहां सीसीटीवी कैमरे वहीं बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र -
भोपाल के कई इलाकों में 2 से 6 घंटे तक नहीं होगी बिजली सप्लाई -
‘गजवा-ए-हिंद’ मॉड्यूल मामले में देवास में NIA का छापा -
मप्र में डेंगू पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी को बताया डेंगू का जिम्मेदार