
भोपाल : बुधवार को भोपाल में हबीबगंज रेलवे अंडर ब्रिज का नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकार्पण किया। लेकिन लोकापर्ण के दौरान ही इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान ही BRTS कॉरिडोर को हटाने की मांग उठी। मंच से कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा भोपाल से BRTS कॉरिडोर को उखाड़ फेंक देना चाहिए। किसी भी शहर की पॉलिसी को ऐसे लागू नहीं किया जाता।
वहीं, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी BRTS के कॉन्सेप्ट को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर में भी शिकायत आई है। जल्द ही इसे हटाने पर सरकार फैसला लेगी।
हालांकि, इन सबके बीच बीजेपी विधायक कृष्णा गौर की मांग पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए BRTS एक दिन में 5 घंटे खोला जाएगा। बता दे कि ये अंडर ब्रिज बनने से अब यहां पानी भरने की समस्या नहीं होगी। लाखों लोगों को इससे फायदा होगा।
इस दौरान विधायक कृष्णा गौर ने अंडर ब्रिज का नाम नर्मदापुरम या रानी कमलापति के नाम पर करने की मांग की। जिसपर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा हबीबगंज अंडर ब्रिज का नाम जल्द बदला जाएगा।