खोजें

राजगढ़ थप्पड़ कांड: राजगढ़ बना राजनीति का अखाड़ा, कलेक्टर के खिलाफ FIR कराने जायँगे बीजेपी के दिग्गज नेता

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

राजगढ़ के थप्पड़ कांड को बीजेपी आसानी से हाथ से निकलने नहीं देना चाहती। पार्टी इस मौके का फायदा उठाना चाहती है।

भोपाल: राजगढ़(Rajgarh) में हुए थप्पड़ कांड से गुस्साई बीजेपी अब कलेक्टर(collector) के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी में है। पार्टी के दिग्गज नेता 22 तारीख को राजगढ़ जाएंगे। उससे पहले एक प्रतिनिधि मंडल आज राजगढ़ गया है। वो रिपोर्ट देगा और उसके बाद पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आगे की कार्रवाई के लिए राजगढ़ जाएगा।

राजगढ़ के थप्पड़ कांड को बीजेपी आसानी से हाथ से निकलने नहीं देना चाहती। पार्टी इस मौके का फायदा उठाना चाहती है। पार्टी इस पूरी घटना पर महिला अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है दिग्गज नेता 22 जनवरी को राजगढ़ जाकर कलेक्टर के खिलाफ FIR कराने की तैयारी में हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कलेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे, FIR दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे।

कांग्रेस कर रही तारीफ़
कांग्रेस नेता इस पूरे मामले में महिला अधिकारियों की तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में तिरंगा यात्रा निकलने के दौरान महिला अधिकारियों के साथ हुई अभद्रता पर ट्वीट किया। उन्होंने बीजेपी पर गुण्डागर्दी के आरोप लगाए हैं। महिला कलेक्टर और महिला डिप्टी कलेक्टर को पीटने और बाल खींचने की घटना की दिग्विजय ने निंदा करते हुए महिला अधिकारियों की बहादुरी पर गर्व जताया।  मंत्री पीसी शर्मा का कहना है राजगढ़ में धारा 144 तोड़कर महिला कलेक्टर और महिला डिप्टी कलेक्टर से मारपीट निंदनीय है। मंत्री का कहना है महिला कलेक्टर को धक्का दिया गया। अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार पर एक्शन लिया जाना चाहिए। धारा 144 में अनुमति लेकर काम करना चाहिए। पीसी शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिना अनुमति लिए, ये सब करना बीजेपी की प्रवृत्ति है। नेता प्रतिपक्ष की महिला प्रशानिक अधिकारी पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।

Exit mobile version