खोजें

भोपाल नगर निगम ने अमर्यादित शब्दों पर लगाई रोक: सदन में 838 शब्दों का इस्तेमाल करने पर होगी कार्रवाई

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्य प्रदेश का भोपाल नगर निगम देश का ऐसा पहला निगम बना है, जिसने बिगड़े बोल पर रोक लगाई है। निगम ने असंसदीय शब्दावली पर प्रतिबंध लगाया है। जिसके चलते शब्दावली और वाक्यांश की बुकलेट जारी की गई है। जिसमें करीब 838 शब्द वाक्यांश लिखे गए है, जिनका सदन में उपयोग नहीं कर पाएंगे। ओर यदि सदस्य बुकलेट में छपे शब्दों का बार बार प्रयोग करेंगे, तो उनपर कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान किशन सूर्यवंशी ने बताया कि परिषद की बैठक में अमर्यादित शब्दों को हटाने के लिए शब्दावली बनाई। विधानसभा अध्यक्ष से चर्चा करने के बाद असंसदीय शब्दावली पुस्तिका बनाई है। ये शब्दावली आज से निगम के सदन में लागू की जाएगी। जिसे सभी पार्षदों को दी जाएगी।

 

Exit mobile version