भोपाल :  4 मशीन है लेकिन सोनोग्राफी सिर्फ दो पर, दो मशीनों का उपयोग ही नही 

भोपाल :  4 मशीन है लेकिन सोनोग्राफी सिर्फ दो पर, दो मशीनों का उपयोग ही नही 

       भोपाल /निकिता सिंह :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के जाने-माने सरकारी अस्पताल जेपी अस्पताल में मरीजों को सोनोग्राफी के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। लाइनों में घंटो तक खड़े रहने के बाद जब उनका नंबर आता है तो उन्हें बताया जाता है कि आपका नंबर 15 दिन बाद आएगा बीमारी चाहे कितनी गंभीर हो  लेकिन जांच के लिए मरीजों को 15 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

 

आपको बता दें कि जेपी अस्पताल में सोनोग्राफी की चार मशीन है लेकिन उपयोग दो मशीनों का ही होता है। सोनोग्राफी की चार मशीन होने के बावजूद मरीजों को कोई राहत नहीं मिल रही । कारण यह है कि भोपाल के सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी की मशीनें अभी बंद पड़ी हुई है। 

 बुधवार को एक मरीज के पेट मे अचानक दर्द होने के कारण वह जेपी अस्पताल पहुंची। इसके बाद मरीज को डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। जब वह पर्ची लेकर सोनोग्राफी करवाने पहुंची तो वहां के डॉक्टर ने उन्हें 10 दिन बाद की तारीख दी। मरीज ने डॉक्टर को अभी सोनोग्राफी करने को कहा तो डॉक्टर ने इंकार करते हुए कहा कि उनकी बीमारी इमरजेंसी नहीं है। जांच उसी तारीख को होगी जो मिली हैं।  

पेट में जलन एवं खट्टी डकार में भी सोनोग्राफी ,जिसके कारण मरीजों की संख्या बढ़ी : 
जेपी अस्पताल के डॉक्टर छोटी-छोटी बीमारियों में भी सोनोग्राफी करने की सलाह देते हैं सामान्य पेट दर्द ,खट्टी डकार , पेट में जलन , जैसी सामान्य बीमारी में भी डॉक्टर सोनोग्राफी की सलाह देते है. यही कारण है कि मरीजों की संख्या अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए बड़ गई ।

Exit mobile version