Bhopal EOW Raid : चिकित्सा शिक्षा विभाग का क्लर्क निकला करोड़पति, मिली इतनी संपत्ति

भोपाल : गुरुवार को बैरागढ़ में रहने वाले चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क बाबू हीरो केसवानी के घर पर तड़के सुबह EOW ने छापा मारा। दरअसल, बाबू हीरो केसवानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में आवेदन लगाया था। वहां से अनुमति मिलते ही टीम ने बुधवार सुबह केसवानी के संतनगर स्थित मकान पर छापा मारा।

EOW की टीम जब हीरो केसवानी के तीन मंजिला मकान पर पहुंची तो हर फ्लोर पर सजावट को देखकर वह चकित रह गई। पैनलिंग व वुडवर्क कराया गया है। छत पर आलीशान पेंट हाउस बनाया गया था। EOW ने बताया की इस कार्यवाई में बाबू हीरो केसवानी के घर से 85 लाख नकदी और चार करोड़ की प्रापर्टी के दस्तावेज मिले हैं। ज्यादातर प्रापर्टी केसवानी ने पत्नी के नाम पर खरीदी है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि संतनगर में रहने वाले हीरो केसवानी चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन में क्लर्क हैं।

इससे पहले EOW के अधिकारियों ने जैसे ही क्लर्क केसवानी के घर पर दबिश दी, तो केसवानी ने फिनाइल पी लिया, जिससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में केसवानी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत ठीक होने की जानकारी हासिल करने के बाद ईओडब्ल्यू ने उसके परिजनों की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई शुरू की।

बता दे कि बुधवार को मध्यप्रदेश में एक साथ कई इलाकों में ईओडब्ल्यू (Bhopal EOW) द्वारा कार्रवाई की गई। जबलपुर-सागर के साथ साथ राजधानी भोपाल में ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई की है।

Exit mobile version