भोपाल : अगले 2 दिन में आ सकती है Corona Peak, इंदौर में आ चुका, IIT कानपुर के प्रोफेसर का दावा 

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले 2 दिन के अंदर कोरोना की तीसरी लहर का पीक आ सकता है। ऐसा IIT कानपुर के प्रोफेसर राजेश रंजन मानना है। प्रो. रंजन का कहना है कि मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिन में रोजाना के सैंपल टेस्ट का आंकड़ा कम-ज्यादा होता रहा है। ऐसे में अगले 2 दिन में आने वाले केस के बाद पता चलेगा कि एमपी में कोरोना का पीक आ चुका है या नहीं?

प्रदेश में ओमिक्रॉन की रफ्तार और संक्रमण दर देखें, तो 30 जनवरी को यह पीक पर रहने के संकेत दे रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि केस नहीं बढ़े तो 30 जनवरी तक पीक आ जाएगा। प्रोफेसर राजेश रंजन का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर का पीक इंदौर में 23 जनवरी को आ चुका है। जबकि भोपाल के लिए अभी 2 दिन का इंतजार है। 

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9532 मामले सामने आए हैं। बीते एक सप्ताह का एवरेज देखें, तो आंकड़ा 8627 आता है।  प्रो. रंजन ने बताया कि यदि 7 दिन के डेटा का आकलन करें तो पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी रेट 12% से नीचे आ गया है, जबकि पिछले छह दिन में यह 12% से अधिक रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है। यह राहत भरे संकेत हैं। 22 जनवरी को यह साढ़े 13% पहुंच गया था।

 

Exit mobile version