
भोपाल: डॉक्टर से किया अभद्र व्यवहार, पीसी शर्मा और गुड्डू चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मध्य प्रदेश//भोपाल:- कांग्रेस के पूर्व मंंत्री और भोपाल विधायक पीसी शर्मा और पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गयी हैं दरअसल पीसी शर्मा और गुड्डू चौहान ने JP अस्पताल में डाॅक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया था जिसके चलते डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया था
वही एडीशनल एसपी ने बताया कि हबीबगंज थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज़ कर ली गयी हैं बता दें कि दो दिन पहले एक मरीज की मौत के बाद पीसी शर्मा, गुड्डू चौहान और साथियों ने अस्पताल जाकर जमकर हंगामा किया था जिसके चलते डॉ. ने इस्तीफा दें दिया था बाद में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने उन्हें मना लिया और इस्तीफा वापस करा दिया।
आपको बता दें दिन पहले भीम नगर निवासी तख्त सिंह शाक्य को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी परिवार जन उन्हें शनिवार रात्रि को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उनको भर्ती किया गया। जब डॉक्टर ने उनकी कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी।