Bhopal : नहीं रहे गैस पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले अब्दुल जब्बार, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 

Bhopal : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गैस पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने अब्दुल जब्बार का निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि उनका निधन गुरुवार की रात करीब 10:15 बजे हुआ। बीते कुछ दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। अब्दुल जब्बार गंभीर रूप से बीमार थे। 

अब्दुल जब्बार का इलाज कर रहे डॉ. अब्बास ने बताया कि जब्बार हार्ट पेशेंट थे। उन्हें डायबिटीज भी थी। गुरुवार रात 9 और 10 बजे उन्हें दो बार हार्टअटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया।

इस खबर के सामने आते ही भोपाल शहर में शौक की लहर दौड़ उठी हैं। दरअसल अब्दुल जब्बार ने अपना पूरा जीवन गैस पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने में खपा दिया। बता दे कि जब्बार 1984 की गैस त्रासदी की पीड़ित महिलाओं के संगठन से जुड़े थे और उन्हें हक दिलाने के लिए जिंदगीभर जुटे रहे। उनके बाएं पैर में गैंगरीन था, जिसके इलाज में वह आर्थिक तंगी में पहुंच गए थे।

इसके अलावा जब्बार ने यादगारे शाहजहांनी पार्क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ी थी।

Exit mobile version