
भोपाल : मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच राजधानी भोपाल में लंबे अरसे से एक ही थानों में जमे पुलिस कर्मियों ले तबादलें किए गए हैं। जोन 1 डीसीपी साई कृष्णा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके तहत जोन 1 में आने वाले थाना क्षेत्रों के 262 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया हैं। इन 262 लोगों की सूची में मौजूद उपनिरीक्षक, एएसआई, हवलदार, आरक्षक शामिल हैं।