निपटा ले बैंक का ज़रूरी काम, हड़ताल पर जा रहें कर्मचारी, 4 दिन बैंक रहेंगे बंद

भोपाल : नए साल का तीसरा माह की समाप्ति में अब केवल 7 दिन और बचे है। यदि अगर आपको बैंक से संबंधित कोई भी काम हो तो आज और कल में निपटा ले, क्योंकि बैंक 4 दिन लगातार बंद रहने वाले है, जिससे आपका काम प्रभावित हो सकता है। 

दरअसल, बैंक से जुड़े अलग अलग कर्मचारी संगठन हड़ताल पर रहने वाले हैं। खुद एसबीआई यानि कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ये जानकारी दी है। 

खबर है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ हड़ताल की जा रही है। साथ ही बैंक कानून विधेयक 2021 के विरोध में भी कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार ये हड़ताल 28 और 29 मार्च को होगी। यानी सोमवार और मंगलवार। लेकिन  उससे पहले शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे। जिसके कारण एक साथ 4 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले है।

बैंक यूनियन की हड़ताल का असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। इसका खामियाजा आम आदमी का भुगतना पड़ेगा। बेहतर है कि लोग बैंक के काम हड़ताल की तारीखों से पहले निपटा लें।

खबरों की मानें तो इस हड़ताल में ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉयज एसोसिएशन, बैंक एंप्लॉयज फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन शामिल होंगी।  जिन्होंने नोटिस के जरिए हड़ताल में शामिल होने की जानकारी भी दे दी है।
 

Exit mobile version