जागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

BJP विधायक के बिगड़े बोल: संसद हेमा मालिनी के गालों से की सड़क की तुलना: देखें VIDEO

दमोह। मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल के बीच नेताओं के बोलबच्चन उन्हें मुसीबत में डाल सकते हैं। उसके बावजूद भी नेता अनर्गल बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश के मुखिया के दमोह दौरा से पहले जबेरा से भाजपा विधायक धर्मेंद्र लोधी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे वह जबेरा क्षेत्र मे बनने वाली सड़को कि तुलना अपनी ही भाजपा पार्टी कि मथुरा से सांसद अभिनेत्री हेमा मालनी के गालो से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जबेरा क्षेत्र कि सड़के हेमा मालनी के गालो कि तरह चिकनी बनेगी,क्योंकि अब कैटरीना कैफ पुरानी हो गई। वहीं विधायक के इस बयान का यह वीडियो शोसल मीडिया पार वायरल हो गया जो अब खूब सुर्खिया बटोर रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी भाजपा पर तंज कसना शुरू कर दिया, दमोह की महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने भाजपा पर तंज कसते हुए अपना बयान जारी कर कहा कि, भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी सजग है, एवं भाजपा मे महिलाओं के प्रति कितना सम्मान है इस बात का पता भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा सार्वजनिक मंच से दिए जा रहे बयान से पता चल रहा है। साथ ही कांग्रेस ने विधायक के बयान को अपमानजनक बताया और सीएम शिवराज से विधायक का इस्तीफा मांगने की बात कही। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button