
भोपाल। बीते दिन कर्नाटक में हम्पी महोत्सव का आयोजन कराया गया। जिसमें मशहूर सिंगर कैलाश खेर अपनी गायकी का जादू बिखेर रहे थे। उसी दौरान दो लड़को ने कन्नड़ गाने की मांग करते हुए कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक फेंक कर हमला किया। जिसके बाद बोतल फेंकने के आरोप में दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
कैलाश खेर पर फेंकी बोतल
कैलाश खेर (Kailash Kher) हम्पी उत्सव में स्टेज पर अपनी गायकी का जादू बिखेर रहे थे। लेकिन दो लड़के कन्नड़ गाने की मांग करने लगे। और गाने की मांग करते हुए Kailash Kher पर पानी की बोतल फेंक दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कई कलाकारों ने बांधा समा
बता दें कि कर्नाटक में हुए हम्पी महोत्सव में कई जाने-माने सिंगर्स ने अपनी गायकी से समा बांधा। 29 जनवरी तक चले महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने भी अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।