
भोपाल। एयरइंडिया के विमान में हाल ही में एक व्यक्ति ने एक बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मंगलवार देर शाम दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी शंकर मिश्रा को जमानत जमानत दे दी। अदालत ने आरोपी मिश्रा को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी।
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के रहने वाले शंकर मिश्रा को घटना के 42 दिन बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने 26 नवंबर को एयर इंडिया की एक फ्लाइट में नशे की हालत में साथ बैठी महिला पर पेशाब कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं इस घटना पर संज्ञान लेते हुए एयरलाइन कंपनी ने आरोपी पर चार महीने का बैन लगा दिया है।