ताज़ा खबरेंमेरा देशलोकप्रिय खबरें
Corona, Monkeypox के बाद अब Tomato Flu का कहर, ऐसे करें इससे बचाव

नई दिल्ली : कोरोना, मोंकीपॉक्स के बाद अब टोमेटो फ्लू (Tomato flu) का कहर भी देश में बढ़ने लगा है। लगातार बढ़ रहे इसके मामलों को देखते हुए
केंद्र सरकार ने भी इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार अब तक 82 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जिनमें बच्चे भी टोमेटो फ्लू के शिकार हुए हैं।
वैसे इस तरह के डिजीज 10 साल से कम उम्र के बच्चों में होता है लेकिन टोमेटो फ्लू के बारे में कहा जा रहा है कि ये उससे ऊपर के उम्र के लोगों में भी हो सकता है। जिनकी इम्युनिटी कमजोर है।
जानकारों का कहना है कि टोमेटो फ्लू के शिकार लोगों को शरीर में अकड़न, जोड़ों में दर्द, बुखार उल्टी होना स्किन इरिटेशन होना आम लक्षण हैं।
ये है इसके बचाव
- बच्चों को न्यूट्रीशिव्स डाइट दें।
- बच्चों को रूमाल के इस्तेमाल के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें।
- बच्चों के कपड़ों को अच्छी तरीके से साफ करें।
- यदि शरीर के किसी अंग पर छाले पड़े हो उसको बहुत ज्यादा नहीं खरोचें।
- अगर किसी को ये बीमारी हो जाती है तो सबसे पहले उसको 5 से 7 दिन का आइसोलेशन में डालना चाहिए।
- गर्म पानी से स्किन पर स्पॉन्ज करने से स्किन में इरिटेशन कम होता है इसलिए ऐसे मरीज जिन्हें यह बीमारी हुई है उनके लिए ज्यादा जरूरी है कि गुनगुने पानी से शरीर पर स्पंज करें।
- इसके अलावा सैनिटाइजेशन इसके लिए सबसे बढ़िया बचाव हैं।