आत्मनिर्भर एमपी के रोड मैप को लेकर कल सुबह 11:00 बजे होगी चर्चा

भोपाल : आयुषी जैन : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि मध्य प्रदेश के नागरिक राज्य में आधारभूत संरचना के विकास के लिए सड़क, उर्जा, पानी, शहरी आधारभूत संरचना यात्रा पर्यटन एवं परिवहन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दें और प्रदेश के नए निर्माण में सहायता दे.

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि 7 अगस्त को सुबह 11:00 बजे आत्मनिर्भर एमपी के रोड मैप को लेकर राज्य की भौतिक अधोसंरचना का विकास नामक विषय पर Webinar आयोजित होगा. इसमें अनेक विषय विशेषज्ञ समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु चर्चा करेंगे.
सीएम ने कहा है कि आप अपने सुझाव कल सुबह 10:00 बजे तक mp.mygov.in पर साझा करें.

Exit mobile version