ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP में दस्तक देगी AAP: सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

सतना। दिल्ली और पंजाब की सफलता के बाद अब आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में पैर पसारने की तयारी में जुट गई है। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एक दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचीं। जहाँ उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। किसी भी पार्टी से न तो कोई समझौता होगा और ना ही गठबंधन होगा। दिल्ली मॉडल और केजरीवाल के नाम पर मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा। भ्रष्टाचार, रोजगार, शिक्षा, बिजली और किसानो के मुद्दों को पर प्रदेश में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के साथ जिलाध्यक्ष, जिला सचिव और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे और ठीक उसके बाद लोकसभा चुनाव कराए जायेंगे। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरों शोरों से तैयारियां कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button