इंदौर पहुंची AAP प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल: कहा- 2023 विधानसभा चुनाव में जनता आशीर्वाद देकर बनाएगी सरकार

इंदौर। विधानसभा चुनाव में सभी राजनैतिक पार्टियां चुनावी विगुल बजा चुकी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल इंदौर पहुंची। जहां उन्होंने 2023 आगामी विधानसभा चुनाव में AAP पार्टी के लिए चुनौती जरूर माना है, लेकिन उम्मीद भी जताई है। रानी अग्रवाल ने कहा कि इस बार जनता बदलाव करेगी और आम आदमी पार्टी को आशीर्वाद देकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं प्रदेश में संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन बन चुका है और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा के विधानसभा चुनाव के लिए जून तक प्रत्याशी के नाम आये है, एक लिस्ट निकल चुकी है। दूसरी भी जल्द निकलेगी।

वहीं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। जिसकी पंजाब और दिल्ली के मॉडल पर कामों को लेकर प्रदेश के एक एक घर तक कार्यकर्ता ने इसकी शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी ईमानदारी पार्टी है, सत्य की राह पर चल रही है। जनता जागरूक हो गई है 75 साल से कांग्रेस भाजपा रही है, लेकिन आम जनता आज भी छोटी छोटी समस्या से परेशान है। इसलिए अब तीसरी पार्टी को जनता मौका देगी। प्रदेश में कांग्रेस को वोट दे तो भाजपा में जायेगा, विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी को जनता चुनेगी।

Exit mobile version