आप सांसद की कैलाश विजयवर्गीय को राय, “तुम्हारा बेटा बल्ला अच्छा चलाता है”, उसे BJP दफ़्तर के सामने खड़ा कर दो

बुराहनपुर : बुरहानपुर में आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भाजपा-कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुए।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतीय झूठा पार्टी, झगड़ा पार्टी नहीं हैं। हम टोपी वालों की आम आदमी पार्टी हैं।

संजय सिंह ने लोगों से कहा कि दोनों पार्टियों से मप्र की जनता तंग आ चुकी है। अब जनता दोनों पार्टियों से निजात चाहती है। इस बार बुरहानपुर में झाडू चलेगी। मप्र के निकायों में हमें अच्छी सफलता मिलेगी। सांप्रदायिकता की राजनीति, झूठ बोलने वालों की राजनीति करने वालों को हराएं।

संजय ने आगे कहा कि अगर आम आदमी पार्टी जीतती है तो हाउस टैक्स की रसीदें फाड़कर फेंक देना। कमर्शियल टैक्स हाफ किया जाएगा। हम पानी भी मुफ्त देंगे। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित करेंगे।

इस दौरान आप सांसद ने BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को राय दी। सांसद ने कहा कि तेरा बेटा बहुत बढ़िया बल्ला चलाता है। अधिकारियों को पीटता है। डंडा लेकर उसे खड़ा कर दे भाजपा दफ्तर के सामने, करेगा वो भाजपा दफ्तर की रखवाली?

Exit mobile version