खोजें

MP में 324 करोड़ का घोटाला: RSAL स्टील कंपनी के मालिक और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पर FIR दर्ज

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। राजधानी भोपाल में सीबीआई ने 324 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। CBI की टीम ने आरएसएएल स्टील कंपनी के मालिक व डायरेक्टर उमेश सहारा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद मिश्रा और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, इंदौर बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल एजीएम रजेश बैरागी ने आरएसएएल स्टील कंपनी के मालिक व डायरेक्टर उमेश सहारा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरविंद मिश्रा और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने मामला दर्ज किया है।

2010 में रुचि तेल कंपनी ने स्टील का बिजनेस शुरू किया था। 2011 में पांच बैंकों के साथ क्रेडिट लोन लेने के लिए अनुबंध किया। बैंकों के अलग-अलग समय पर कंपनी ने कई फर्मों को माल बेचा। करोड़ों रुपए का माल क्रेडिट में देकर घाटा दिखाया और फिर एनपीए घोषित किया। बैंक के ऑडिट में सामने आया है कि क्रेडिट में जिनको माल दिया उसमें धांधली हुई है। इसके बाद इंदौर बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल एजीएम रजेश बैरागी ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर सीबीआई ने 120 बी, 420 और भ्रष्टाचार निवारण की धाराओ में मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version