मिशन सम्पूर्ण काया कल्प

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में #MissionSampoornKayakalp का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की कुल 1625 स्वास्थ्य संस्थाओं को सामान्य मरम्मत व विशेष मरम्मत के लिए कुल ₹66.05 करोड़ की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण किया। सीएम श्री चौहान द्वारा अत्यावश्यक दवा सूची पुस्तिका ‘मुस्कान’ का विमोचन भी किया गया। सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली आवश्यक दवाओं की सूची 295 से बढ़ाकर 530 दवाएं कर दी गई हैं। इसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवाएं भी शामिल की गई हैं।

मिशन सम्पूर्ण कायाकल्प।

Exit mobile version