
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में रविवार को हेडगेवार स्मारक समिति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें द केरला स्टोरी फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन पहुंचे। जहाँ उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पूर्व में फिल्म पर दिए गए बयान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि फिल्म बनाने के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, उन्हें काफी धमकियां भी मिली। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो उनके शरीर के अंगों के भी लाखों रुपए लगा दिए थे।
फिल्म लांच होने के बाद राजनीति किस तरह से गरमाई कि कुछ राजनेता फिल्म के विरोध में खड़े हो गए, लेकिन फिल्म इतनी सक्सेस रही की फिल्म को अवार्ड मिल रहे हैं। लोगों ने काफी सराहना की। फिल्म ने 300 करोड़ तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां तक कि कुछ मंत्री तो फिल्म की प्राइवेसी लिंक बांटते हुए भी नजर आए, जो कि गैरकानूनी है। कुछ लोगों का मानना था कि हम मुसलमानों के साथ खड़े हैं और इसे नेगेटिव फिल्म बताया गया था। केरला की 26 लड़कियां मुंबई में इस फिल्म का प्रमोशन कर रही थी, जिनके साथ इस तरह की घटनाएं हुई थी।