चुनावी साल में एक लाख युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही सरकार- कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार चुनावी साल में बार-बार एक लाख युवाओं को नौकरी देने का झांसा दे रही है, जबकि हकीकत यह है कि एमपीपीएससी पिछले साढ़े चार साल में सिर्फ 2659 अभ्यर्थियों की ही भर्ती कर सकी है।

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि चयनित 2659 अभ्यर्थियों में से 1200 अभ्यर्थियों का चयन पिछले नौ महीनों में बेरोजगारी को लेकर युवाओं के भारी हंगामे के बाद किया गया है। क्या इस सरकार के लिये युवाओं को रोज़गार देने का मुद्दा भी चुनावी घोषणा तक ही सीमित है, क्या यह सरकार उन युवाओं का दर्द समझ रही है जो सरकार की ग़लत नीतियों की वजह से बेरोज़गार भटक रहे हैं ? हालात बेहद चिंताजनक हैं।

Exit mobile version