खोजें

अमृत महोत्सव के तहत 3 दिन तक खुलेगा राजभवन

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

अमृत मोहत्सव के तहत देश भर में अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहें हैं। लोग काफी उत्साह से अमृत मोहत्सव का पर्व बना रहें हैं....इसी के चलते राजधआनी भोपाल में भी आम लोगों के लिए राजभवन खोलनो का निर्णय लिया गया है। यानी आज से लेके 3 दिन तक आप भी राजभवन घूम कर आ सकतें हैं।

Bhopal:

अमृत मोहत्सव के तहत देश भर में अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहें हैं। लोग काफी उत्साह से अमृत मोहत्सव का पर्व बना रहें हैं….इसी के चलते राजधआनी भोपाल में भी आम लोगों के लिए राजभवन खोलनो का निर्णय लिया गया है। यानी आज से लेके 3 दिन तक आप भी राजभवन घूम कर आ सकतें हैं।

तीन दिन खुलेगा राजभवन

राजभवन तीन दिन यानी 13,14 और 16 अगस्त को आम लोगों के लिए खुलेगा। इन तीनों दिनों में जनता को बिना अनुमति प्रवेश दिया जाएगा। हालांकि यह ध्यान रखें की राजभवन लगातार तीनो दिन नहीं खोला जायेगा क्योंकि 15 अगस्त को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्देश राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर दिए गए हैं।

पांच घंटे आम जनता के लिए खुला रहेगा राजभवन

तीन दिनों में राजभवन जनता के लिए शाम चार बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा।
तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं।
जनता के राजभवन खोलने की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। राजभवन को लाइटिंग से सजाया जा रहा और तिरंगे भी लगाए जा रहे हैं। जनता के लिए राजभवन को देखने का बेहतरीन समय शाम को होगा जब भवन को चारों ओर से जगमगाया जाएगा।

जानिए राजभवन की खासियत

भोपाल की श्यामला हिल्स पर बनीं पहाड़ियों पर बना राजभवन काफी खूबसूरत है। यहां भ्रमण करने आने वाले लोगों के लिए सांदिपनी सभागार भी बनाया गया है। इसमें भारतीय आश्रम शिक्षा पद्धति और पठन-पाठन की आर्ट के द्वारा जानकारी दी गई है। इस गैलरी में करीब 30 चित्र लगे हुए हैं। इतना ही नहीं राजभवन का पंचतंत्र पार्क बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां बाघ, हिरण, मोर समेत अन्य पशु-पक्षियों की मूर्तियां लगी हैं। इसके अलावा हॉल में एक छोटा चिड़ियाघर भी बनाया है, यानि यहां आपको घूमने के साथ-साथ मनोरंजन भी किया जा सकता है।

Exit mobile version