6 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

वंचित बहुजन अघाडी ने 24 जनवरी को किया महाराष्ट्र बंद का ऐलान

वंचित बहुजन अघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में नागरिकता कानून को लेकर हलचल मची हुई है क्योंकि सरकार इसे जबरदस्ती लागू करवाना चाहती है.

वंचित बहुजन अघाडी ने आगामी 24 जनवरी को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है. इसका कारण नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध के साथ-साथ केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां हैं.

वंचित बहुजन अघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में नागरिकता कानून को लेकर हलचल मची हुई है क्योंकि सरकार इसे जबरदस्ती लागू करवाना चाहती है.

प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण सरकार को राजस्व प्राप्ति नहीं हो रही है. सरकार की आर्थिक नीतियां गलत है.

उन्होंने राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठनों से भी आग्रह किया है कि वे बंद के साथ जुड़े.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।