सभी खबरें

सिंधिया और कमलनाथ में आई दरार, दिग्विजय भी नहीं पहुंचे डिनर पर, चढ़ा प्रदेश का सियासी पारा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को भोपाल पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया रात को परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के घर आयोजित डिनर पर पहुंचे। 

इस डिनर पार्टी में प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक भी मौजूद रहें। खास बात यह रही कि इसमें बीएसपी और निर्दलीय विधायक भी शामिल हुए। इसके अलावा इस डिनर पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक सभी मंत्री मौजूद थे। इमरती देवी, प्रधुम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट सभी यहां नजर आए। 

 

 

बता दे कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के घर आयोजित इस डिनर पार्टी में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों में से गृह मंत्री बाला बच्चन, ऊर्जा मंत्री प्रिय व्रत सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह, आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, कृषि मंत्री सचिन यादव, प्रदीप जयसवाल, कमलेश्वर पटेल और कांति लाल भूरिया भी नजर आए। लेकिन हैरानी की बात ये रहीं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, आरिफ अकील, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी सहित अनेक बड़े नेता शामिल नहीं हुए। 

मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत दिग्विजय और अन्य नेताओं के इस डिनर में शामिल नहीं होने के बाद प्रदेश की सियासत और गरमा गई हैं। वहीं, इस भोज आयोजन के अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। इसे सिंधिया की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद की दावेदारी के लिए शक्ति प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा हैं। 

हालांकि सिंधिया खुद इस बारे में कुछ नहीं बोले। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं यहां सबसे मिलने आया हूं। 

जबकि सीएम कमलनाथ और दूसरे दिग्गजों के डिनर पार्टी में नहीं आने पर गोविंद सिंह ने कहा निजी काम के कारण ये सभी नेता पार्टी में शामिल नही हो सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी एकजुट हैं। बीजेपी का काम हर मामले में सिर्फ राजनीति करना हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button