2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

 भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही कर रही है राज्य सरकार -राकेश सिंह 

उन्होंने कहा कि परसों भोपाल पार्षद मीना का घर और दुकानें तोड़ दी गई |  जबकि उनके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर था |  सारे कागज और दस्तावेज दिखाने के बाद भी कार्रवाई की गई

  प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे माफिया उन्मूलन और अतिक्रमण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक बार फिर से आरोप लगाया है |  उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हम अतिक्रमण विरोधी मुहिम के खिलाफ नहीं है  | लेकिन इसे आप चुन-चुन कर नहीं कर  सकते हैं|  उन्होंने कहा कि परसों भोपाल पार्षद मीना का घर और दुकानें तोड़ दी गई |  जबकि उनके पास कोर्ट का स्टे ऑर्डर था |  सारे कागज और दस्तावेज दिखाने के बाद भी कार्रवाई की गई ,बगल में उसी शासकीय भूमि पर कांग्रेस के नेता का मकान है आपने पूछा भी नहीं कि उसके पास पट्टा है या नहीं और उसके मकान को अपने नहीं तोड़ा|  हमारे पास अनगिनत प्रमाण है जिसके आधार पर हम कह रहे हैं कि भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के खिलाफ ज्यादती  हो रही है | अगर ऐसा सिलसिला चलता रहा तो हम रोड पर उतरेंगे और मौजूदा राज्य सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे |  शुक्रवार को भाजपा की बैठक है जिसमें हम इस पर रणनीति तय करेंगे |  हमारी यह भी कोशिश है कि हम राज्यपाल से मिलकर उनको प्रदेश में हो रही ज्यादती और अत्याचार के बारे में बताएंगे | अतिक्रमण के नाम पर चुन अ चुन-चुन कर  भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है राज्य सरकार -राकेश सिंह 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।