1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रिसर्च की इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई 8% से भी ऊपर जाने की संभावना

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रिसर्च की 'इकोरैप' रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई 8% से भी ऊपर जाने की संभावना

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रिसर्च की 'इकोरैप' रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई 8% से भी ऊपर जाने की संभावना

2020 का ये साल पूरे देश के लिए महंगाई और बेरोजगारी का साल हो सकता है बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया रिसर्च की रिपोर्ट 'इकोरैप' के अनुसार, सब्ज़ियों की क़ीमत लगातार बढ़त की वजह से जनवरी महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित महंगाई आठ फ़ीसदी से भी ऊपर जा सकती है. सब्ज़ियों के दाम में लगातार बढ़त से खुदरा महंगाई की दर दिसंबर 2019 में 7.35 फ़ीसदी तक पहुंच गई थी.

क्या कहते है आंकड़ें

  • पिछले पाँच वर्षों में यह खुदरा महंगाई का सबेस ऊंचा स्तर है और भारतीय रिज़र्व बैंक के मुताबिक़ यह सामान्य के स्तर से ऊपर जा चुकी है.  
  • इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में नौकरियों में भारी गिरावट की आशंका है.
  • 'इकोरैप के मुताबिक़' अर्थव्यवस्था में सुस्ती की वजह से देश में रोज़गार पर बहुत बुरा असर पड़ा है.  रिपोर्ट कहती है कि पिछले वित्त वर्ष 2018-19 के मुक़ाबले इस वित्त वर्ष 2019-20 में 16 लाख कम नौकरियां आने की आशंका हैं.
  • पिछले वित्त वर्ष में रोज़गार के कुल 89.7 लाख नए मौक़े आए थे. 'इकौरेप' के मुताबिक़ असम, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों से मज़दूरी और नौकरी के लिए बाहर गए लोगों के घर वापस भेजे जाने वाले पैसों में भी कमी दर्ज की गई है.

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।