1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दिल्ली चुनाव,आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट,इनका कटा पत्ता

15 मौजूद विधायकों के काटे गए हैं टिकट 

दिल्ली चुनाव  
 शैलजाकान्त मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट- आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट,इनका कटा पत्ताः 

  • 46 सीटों पर मौजूदा उम्मीदवार तय 
  • 15 मौजूद विधायकों के काटे गए हैं टिकट 
  • 6 चेहरों पर होंगे नए चेहरे 
  • 8 महिलाओं को मिलेंगे टिकट

दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदावारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें लोगों को टिकट दिया गया है।
कुल 70 विधानसभा सीटें हैं दिल्ली में
बता दें कि दिल्ली में कुल 70 सीटें है जिन पर चुनाव होने हैं। वर्तमान में आम आदमी पार्टी सत्ता में है, जिसके पास कुल 67 सीटें हैं, वहीं भाजपा के पास मात्र 3 सीटें थीं। 
टक्कर के लिए तैयार हैं सभी पार्टियां
आगामी विधामसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों नें कमर कस ली है। सभी चुनाव प्रचार में उतर चुकी हैं। 
वादे बनाम काम  के बीच 
सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अपने काम को लेकर मैदान में है। वह अपने पांच वर्षों में किए गए काम को गिना रहा है वहीं विपक्षी दल सरकर की नाकामियों को गिना रहे हैं, साथ ही जनता से वादों के माध्यम से जुड़नें का प्रयास कर रहा है।
चर्चित सीटों पर हुए बदलाव

  • चांदनी चौक से अलका लांबा की जगह प्रहलाद सिंह सावने
  • मटियामहल से कांग्रेस छोड़कर आए शोएब इकबाल को मिला टिकट
  • राजौरी गार्डन से धनवति को मिली टिकट

दिल्ली  चुनाव का शेड्यूल

दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिये मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी हैण् दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।